रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत (जिला स्वीप नोडल) के निर्देशानुसार स्वीप प्रोग्राम के तहत पेटलावद में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता दौड़ तहसील कार्यालय से श्रद्धांजलि चौक तक और श्रद्धांजलि चौक से हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड तक किया गया। जागरुकता दौड़ में सम्मिलित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों एवं कॉलेज के स्टूडेंट्स ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाए।
जागरुकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। जागरुकता दौड़ का समापन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड पेटलावद में हुआ। अंत में अनिल राठौर ने जागरुकता दौड़ में सम्मिलित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए अपील की गई कि इस बार सभी मतदाता अपने अमूल्य मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।
जागरुकता दौड़ में अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार राठौर, तहसीलदार निगवाल, नायब तहसीलदार सालवी, जनपद पंचायत सीईओ राजेश दीक्षित, थाना प्रभारी राजू बघेल, सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री इशिता मशानिया, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण आदि सहभागी रहे।
