मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

खन्ना ने बताया की नगर में खोदे गये गड्ढे के कारण आज कल जो असुविधा हो रही है इससे जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने कहा किसी भी निर्माण से पहले किसी न किसी असुविधा से गुजरना पड़ता है। सीवेज लाइन के कारण जो दुश्वरियों हुयी है उसे जल्द ही ठीक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर की तीनों मुख्य सड़के 13 करोड़ 79 लाख धनराशि से बनाने के लिए 8 अगस्त, 2023 को मंजूर मिल चुकी है। पहले से ज्यादर बेहतर इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा।
अन्य सड़के जो संस्था खोद रही है उन्ही के द्वारा उसे पूर्ण रूप से रिस्टोर किया जायेगा। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत से मोहल्लों में शादी विवाह करने में या छोटे कार्यक्रम करने में अुसविधा होती है जिसके लिये 3 नये समुदायिक केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें शादी विवाह या छोटे कार्यक्रम का अयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे पर एक नये बस अड्डे का भी प्रस्ताव पास हो गया जिसका किसी भी दिन शिलन्यास किया जा सकता है। सभी से अपील की कि गड़ी नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किगं में ही पार्क करें। जागरूक नागरिक बने। स्मार्ट सिटी बीजन में जनता का सहयोग अति अवश्यक है। खन्ना ने भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) के लोकार्पण के दौरान कही।
