जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूूं के ग्राम भटकोट में एक छोटे बच्चे ने अपने जन्मदिन पर स्कूल परिसर में किया वृक्षारोपण | New India Times

अंकित तिवारी, देहरादून (उत्तराखंड), NIT:

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूूं के ग्राम भटकोट में एक छोटे बच्चे ने अपने जन्मदिन पर स्कूल परिसर में किया वृक्षारोपण | New India Times

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूूं के ग्राम भटकोट में श्री सुरेन्द्र सिंह गु॑साईं जी के पुत्र निशा॑त गु॑साई कक्षा एक के छात्र ने अपने विधालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटकोट के परिसर में सभी छात्र छात्राओं के साथ जन्मदिवस के उपलक्ष में अमरूद का समळौंण पौधा रोपकर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी बच्चे ने स्वयं ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण संस्था के उपाध्यक्ष श्री भगतसिंह गु॑साई जी ने किया, उक्त अवसर पर विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा रानी ने कहा कि ईशा॑त के जन्मदिवस पर सभी बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए ,किताबी ज्ञान अलग हुआ,लेकिन क्रियात्मक रूप में कार्य करना एक प्रयोग बन जाता है, और सम्पूर्ण जीवन के लिए आम जन वृक्षों के संरक्षण के प्रति भावनात्मक लगाव बढ जाता है, तभी हमारा पर्यावरण को मजबूती मिलेगी। उक्त अवसर पर विधालय के छात्र छात्राएं अंकित गु॑साई, कुमारी दिया, खुशी, आंचल, लबली, रोहित, ईशनी,‌ अवकुश, रोशनी, शीतल, नैना, सोनी, कविता देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

By nit