मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा से बुरहानपुर विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने की पीड़ा झेल रहे दिवंगत भाजपा सांसद एवं निमाड़ के कद्दावर नेता श्री नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोज वल्लभ दास तारवाला एवं श्री महाजन शाहपुर सहित अन्य के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के पूर्व उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सुबह उठकर भगवान की पूजा अर्चना के बाद,, पूज्य पिताजी के चित्र पर माला अर्पित करने के बाद ,,अपनी पूज्य माता श्री से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आए हैं। उन्होंने बेबाकी के साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और बताया कि उनका यह शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि भक्ति प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है और लोग खुद श्रद्धांजलि देंगे। मैं और अपने पिताजी ने कभी भी जातिवाद के राजनीति नहीं की है। मैं ने चुनाव लड़ना तय किया है चुनाव लड़ेंगे और 30 तारीख को एक और नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर उनके दिवंगत पता स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के चित्र पर माल्य अर्पण के साथ शुभारंभ पर उन्होंने आपत्ति लेते हुए कहा कि इसके भाजपा उम्मीदवार अपने स्वर्गीय पिता के नाम का फोटो लगाकर उपयोग करें। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार उनके पिता के नाम का दुरुपयोग कर रही है।
