मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दारुल उलूम शेख़ अली मुत्तकी आदिलपुरा बुरहानपुर के हाफ़िज़ मोहम्मद ज़ुबैर मुत्तकी ने बताया कि बरोज़ इतवार 22 अक्टूबर 2023 को आल एमपी वह छत्तीसगढ़ मुसाबिक़ा का आन लाईन जाइज़ा जामिया ईशा अतुल उलूम अक्कल कुआं महाराष्ट्र की जानिब से लिया गया, जिसमें दारुल उलूम शेख़ अली मुत्तकी की जानिब से फरअ अव्वल मुकम्मल हिफ्ज़ ए कुरआन में हाफ़िज़ मोहम्मद इब्राहिम मुत्तकी मुंबई, फरअ ए सानी तर्जुमा व तफसीर ए कुरआन में हाफ़िज़ मोहम्मद अरमान खान भोपाल और फरअ सालिस हिफ्ज़ हदीस मअ तशरीह में हाफ़िज़ मोहम्मद ज़ैद मुत्तकी बुरहानपुर में शिरकत की। अल्हम्दु लिल्लाह तीनों तालिबे इल्म ने कामयाबी हासिल की। यह तुलबा इंशाल्लाह 7, 8 नवंबर 2023 को भोपाल में शिरकत फरमाएंगे। दारूल उलूम शेख अली मुत्तकी की जानिब से भोपाल में आयोजित कंपटीशन के लिए इन्हें शुभकामनाएं देते हुए इन के हक़ में दुआ संप्रेषित की गई है।
