मतदाता जागरूकता हेतु बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का प्रशिक्षण किया गया आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता हेतु बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का प्रशिक्षण किया गया आयोजित | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार गुरुवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंजीवाला ऑडिटोरियम में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिस में प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिये गए कि, मतदाताओं को प्रेरित करते हुए विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत शत-प्रतिशत वोट करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। प्रशिक्षण में 80 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करानेेे, पोस्टल बेलेट सहित विभिन्न प्रपत्रों के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि, बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एकत्रित की जायेगी। बीएलओ सुपरवाइजर एवं सेक्टर अधिकारी द्वारा फार्म-12 डी (घ) तथा समस्त 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की पावती पत्र एवं प्रारूप-1 में जानकारी निर्वाचन कार्यालय में जमा करनी होगी। विधानसभा आम निर्वाचन में 58 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article