अवैध हथियारों के जखीरे के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​अवैध हथियारों के जखीरे के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | New India Timesभिण्ड में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ चार अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

 पुलिस अधीक्षक हरि सिंह कुशवाहा के निर्देश पर 14 सितंबर को भिंड पुलिस ने हथियारों के तस्करों को अवैध हथियारों व बडी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार की है।  मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेड़ी कला के पास पुलिस वाले बाबा के स्थान पर उत्तर प्रदेश के कुछ बदमाश अवैध हथियार की बिक्री करने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी देहात निरीक्षक उदय भान सिंह यादव ने उपनिरीक्षक विनोद छावाई थाना प्रभारी भारोली और सत्यवीर सिंह की टीम का सहयोग लेकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने हेतु रवाना होने के निर्देश दिएएगए। पुलिस बल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचा तथा ग्राम खेड़ी के पास पहुंचे शासकीय वाहनों को घटना स्थल के करीब आधा किलो मीटर पहले सूर्या होटल पर रोक कर पूरे फोर्स को पैदल-पैदल मुखबिर द्वारा बताए स्थान के पास पहुंचाया गया।अवैध हथियारों के जखीरे के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | New India Times​इसके बाद थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति आय और चार व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में बातचीत करने लगे तभी पुलिस ने उनको धरदबोचा, जिनके नाम संजय उर्फ़ सुरजीत पुत्र महाजन सिकलीगर उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी फरुखाबाद तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम किशोर सिंह पुत्र नरसिंह सिकलीगर उम्र 55 साल निवासी ग्राम तुलबुल थाना सचेंडी जिला कानपुर बताया और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डू और पर जय वीर पुत्र मुन्ना भदौरिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम मनोहर थाना गोरमी तथा चौथे व्यक्ति ने इंसान पुत्र फिरोज खान उम्र 22 साल निवासी गोल मार्केट भिंड का होना बताया है। आरोपी संजय सिकंदर के हाथ में मौजूद प्लास्टिक की बोरी को चेक किया गया तो उसमें 10 कट्टा 315 बोर के तथा साथ ही जिंदा कारतूस  बरामद हूए जबकि किशोर के थैली को चेक किया तो उसमें 7 कट्ठे 315 बोर के मिले तथा आरोपी गुड्डू और विजयवीर के कब्जे में उपलब्ध मेले में 8 घंटे तथा एक अधिया 315 बोर के तथा 10 जिंदा राउंड कारतूस 315 बोर के बरामद हुए। इसके बाद इंसान खान की थैली को खुलवाया कर देखा तो उसमें आठ कट्टा 315 बोर के तथा तीन जिंदा कारतूस  315 बोर के मिले, इस प्रकार इस कार्रवाई के दौरान कुल 34 अवैध कट्टे तथा 20 राउंड जप्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिला भिंड में पिछले 310 दिन में 313 अवैध हथियार तथा 287 राउंड कारतूस जप्त करने की सफलता हासिल हो चुकी है। अवैध हथियार के कारोबार में संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध आगे भी नंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक उदय भान सिंह यादव उपनिरीक्षक विनोद का भाई प्रकाश पाठक सतवीर सिंह आरक्षक प्रमोद पाराशर आरक्षक नरवीर राणा आरक्षक जोग राज चौहान आदि लोग शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.