हज पर जाने वाले 2 जनवरी से हज फार्म भरना शुरू कर दें: मेराज अंसारी | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT; ​हज पर जाने वाले 2 जनवरी से हज फार्म भरना शुरू कर दें: मेराज अंसारी | New India Times उत्तर प्रदेश के फतेहपुर  बिंदकी नगर के मोहल्ला मुगलही में एक हज वेलफेयर सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक की अध्क्षता मेराज अंसारी ने की। बैठक में नगर और जिला वालों को जानकारी दी गई कि अब की बार हज पर जाने वाले हाजियों को 2/1/2017 यानी  दो जनवरी से हज फार्म भरे जाएंगे। मेराज अंसारी ने यह भी बताया की फार्म भरने से पहले हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल करें,  अगर किसी हाजियों को जाने में कोई दिक्कत अती है तो मुझ से सम्पर्क करें। बैठक में सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की।​हज पर जाने वाले 2 जनवरी से हज फार्म भरना शुरू कर दें: मेराज अंसारी | New India Timesबैठक में आने वाले 2017 यूपी विधानसभा चुनाव की भी चर्चा की गई।विदित रहे कि मेराज अंसारी एम आई एम के बिंदकी विधानसभा अध्यन भी हैं। उन्होंने बैठक में शामिल लोगों से ए आई एम आई एम को सपोर्ट करने की अपील भी की। इस बैठक में मुजाहिद खान, सलमान खान, मौलाना उस्मान, खालिद अली,  तस्लीम आरिफ,  मो. अबसार,  परवाज़ आलम, अताउल्लाह,  मौलाना रहीम, नईम अंसारी,  हाजी फैसल कुरैशी,  फैज कुरैशी,  फरहान शादाब आदि जैसे सम्मानित लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.