भैरू सिंह राजपुरोहित, जयपुर/ करनाल, NIT;

बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मेघना शर्मा, जयपुर की मीनाक्षी माथुर, एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल, भैरु सिंह राजपुरोहित को एकात्तम मानवतावाद पुरस्कार और पूजा पवन कुमार, कोटा के दीपक दाधीच को युवा रेवोलुशनरी अवॉर्ड से नवाजा जायेगा।
समाज सेवा, समाजिक सरोकार व संगठनात्मक सोच के साथ युवाओं को राष्ट्रीय स्तरीय पहचान देने के उद्देश्य से कार्यरत समाजिक संगठन राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिती द्वारा आगामी 23 सितम्बर 2017 को करनाल हरियाणा के होटल येल्लो स्फायर के सभागार में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
यह आयोजन एकात्तम मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी के भतीजे अभय सिंह संधू, पंडित दीनदयाल जी के भतीजे विनोद शुक्ला के संग कई गणमान्य हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेंगी और देश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगी।
राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया की पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मेघना शर्मा,
जयपुर की समाज सेवी मीनाक्षी माथुर ,महात्मा फुले बिर्गेड की प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल,
बीकानेर से मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित को उनकी उपलब्धियों पर एकात्तम मानवतावाद पुरस्कार और जयपुर से युवा समाज सेवी पूजा पवन कुमार, कोटा के समाज सेवी दीपक दाधीच को युवा रेवोलुशनरी अवॉर्ड के साथ देश प्रदेश की कई समाज सेवी हस्तियों को अवॉर्ड से नवाजा जायेगा।
