श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT;
इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे का कन्नौद नगर पंचायत चौराहे से लेकर साईं मंदिर तक इंदौर बेतुल नेशनल हाइवे 59 पर कन्नौद बाईपास पर सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण का कार्य चल रहा है जिससे दिन में कई 2-3 घंटे तक जाम की स्थिति बन रही थी वही कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और भारी वाहन भी फंस रहे थे।
सोमवार को भी बस में सवार एक महिला का हाथ बायपास पर कट गया था। उपरोक्त गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे के इंजीनियर दीपक मीणा ने बताया की बुधवार शाम चार बजे से 15 दिनों के लिऐ कन्नौद नगर पंचायत चौराहे से साईं मंदिर तक बायपास मार्ग को पुरी तरह यातायात को बंद किया गया है। इस दौरान सभी वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा इस दौरान इंदौर सतवास की ओर से आने वाले वाहन मुख्य मार्ग से निकलेंगे एवं हरदा आष्टा की ओर से इंदौर सतवास खंडवा की ओर जाने वाले वाहन से आने वाले वाहन बस स्टेण्ड होते हुऐ तालाब मोहल्ला से गणेश चौक से नगर पंचायत चौराहै पहुंचकर सतवास खंडवा इंदौर की और जा सकेंगे, इसके लिऐ पुलिस ने बस स्टैण्ड, नगर पंचायत चौराहै पर पुलिस जवान की व्यवस्था की है।
हाइवे के अधिकारी दीपक मीणा ने NIT संवाददाता को बताया कि इस संबध मे विधायक आशीष शर्मा व तथा स्थानीय प्रशासन व SDM, तहसीलदार, टीआई को उक्त समस्याओं से अवगत करा दिया है। वहीं उन्होंने कन्नौद की जनता से भी अपील की है बायपास पर सीमेंट निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें तभी कन्नौद नगर के बायपास को बेहतर बना पायेंगे।
