मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और एसपी बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का निराकरण करने, सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने, शहर के गड्ढों को भरने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्ञापन दिया।

साथ ही एलपीजी गैस कनेक्शन के फॉर्म भरने में महिलाओं को आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल ने जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पाषर्दगण में सर्वश्री इस्माइल अंसारी, अमर मुन्ना यादव,अकील औलिया, फ़हीम हाश्मी, एडवोकेट एवं पार्षद उबेद एम शेख,मुज्जू मीर,अब्दुल्ला अंसारी, हमीद डायमंड,ज़हीर अब्बास मोमिन, ईनाम अंसारी सहित पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष किशोर महाजन मौजूद रहे।
