बढ़वा मंगल गणेश विसर्जन के शुभ अवसर पर गायत्री प्रसाद वितरण की ओर से कल रहेगा भंडारा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​बढ़वा मंगल गणेश विसर्जन के शुभ अवसर पर गायत्री प्रसाद वितरण की ओर से कल रहेगा भंडारा | New India Timesजैसा कि आप लोगों को पता है कल हनुमान जी का जन्मदिन है जिसे बढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है, जिसके उपलक्ष्य में गायत्री प्रसाद वितरण की ओर से एक भंडारा रखा गया है। गायत्री प्रसाद वितरण करीब 1 साल से चला आ रहा है, जो कि हर महीने के प्रथम मंगलवार को होटल गणेश लॉज के सामने नई आबादी में किया जाता था, जिसमें आई एम रूप से डॉक्टर के के गुप्ता व डॉक्टर रश्मि गुप्ता मौजूद रहती थी लेकिन इस बार डॉक्टर के के गुप्ता ने कुछ अलग करने को सोचा उन्होंने गणेश विसर्जन और बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया है जिसमें व्यवस्थापक के रूप में हरिओम शर्मा सुधीर शर्मा व जितेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहेंगे।

 जब इस बारे में हमने डॉक्टर के के गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा वैसे तो हर माह के प्रथम मंगलवार को अपने घर के बाहर प्रसाद वितरण करते ही हैं लेकिन इस बार हमने कुछ अलग हटकर करने की सोचा और हमने एक भव्य भंडारे का आयोजन कर दिया और डॉक्टर गुप्ता जी ने एनआईटी पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम आपके द्वारा यह संदेश अधिक से अधिक लोगो को पहुंचाना चाहते हैं जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रसाद का लाभ उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article