अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के निशातपुरा थाना की पुलिस देर रात ईरानी डेरे में एक बदमाश को पकड़ने गई थी जहां बदमाश के समर्थकों व अन्य रहवासियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौक पर पहुंच कर रिजर्व बल ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया और साथ ही साथ लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के ईरानी डेरे में बदमाश अब्बास को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस जवानों ने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया। लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस पर किए गए पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला भी शामिल है। पथराव में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी थी। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
