पूर्व रेलवे कॉलोनी गुना में महिलाओं ने मनाई राधा अष्टमी पर्व | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

पूर्व रेलवे कॉलोनी गुना में महिलाओं ने मनाई राधा अष्टमी पर्व | New India Times

पूर्व रेलवे कॉलोनी गुना में महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग से राधा अष्टमी पर्व मनाया। इस पुनीत अवसर पर शीला हेमराज मीणा ने अपने रेल आवास पर बहुत सुंदर आयोजन किया। उन्होंने राधा रानी को झूले पर स्थापित किया, पुण्य आरती की। जानकारी है कि राधा रानी जी को बरसाने से लाया गया था।
इस अवसर पर रेलवे कॉलोनी की लगभग 160 महिलाओं ने भाग लिया एवं अनिला गुप्ता के भजनों का आनंद लिया गया।

भजनों में ज्योति चौरसिया, पूनम शर्मा, सुनीता कांत ने साथ दिया एवं बिंदु सिंह, मंजू मीणा, श्वेता चौरसिया, अनीता, मंजू, सीमा मीणा, संजना, बबीता, मोनिका, एवं एमपीबी कॉलोनी की महिलाओं ने भाग लिया। यह सभी सखियां गोपियों के वस्त्र एवं आभूषण धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। कार्यक्रम के अंत में शीला मीणा, एवं सभी सहेलियों ने उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.