वूशु में पहली बार प्रदेश के दो खिलाड़ी एशियाई खेलों हेतु हुए चयनित | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

वूशु में पहली बार प्रदेश के दो खिलाड़ी एशियाई खेलों हेतु हुए चयनित | New India Times

मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव तीसरा एशियन गेम्स खेलने हेतु चीन रवाना हो गए, उनके साथ रोहित जाधव भी पहली बार मध्य प्रदेश से वूशु खेल में एशियन गेम्स में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु अंजुल और रोहित दोनों ही आज गंजाओ चीन के लिये रवाना हो गए हैं। सारिका गुप्ता ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं, और कई अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले चुके हैं।

वर्तमान में अंजुल नामदेव भारतीय वायु सेना में और रोहित जाधव आई टी बी पी में कार्यरत हैं। अंजुल पिछले एशियाड में चौथे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार उनके एवं रोहित दोनों के पदक जीतने का मौका है। अंजुल एशियन गेम्स में चनकवान स्पर्धा में और रोहित दाओशू गुंशू स्पर्धा में भारत की तरफ से भाग लेंगे। अंजुल को मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य एवं विक्रम दोनों ही पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दोनों ही खिलाड़ी शुरू से भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त करते रहे हैं।

गुजरात राष्ट्रीय खेलों में एवं मॉस्को वूशु स्टार अन्तर्राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में इसी वर्ष के दोनो पदक विजेता खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सचिव विजय सराफ, सी ई ओ सुहेल अहमद, मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव राजनीश सक्सेना, शैलेन्द्र शर्मा, माया रजक, नितेश बर्मन,विकास चतुर्वेदी, अभिनय मोरे पत्रकार, सहित खेल संचालक आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.