मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिऐ प्रभारी नियुक्त कर सौंपी ज़िम्मदारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिऐ प्रभारी नियुक्त कर सौंपी ज़िम्मदारी | New India Times

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी 11 हज़ार किलोमीटर की जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिऐ प्रभारी नियुक्त कर उनको ज़िम्मदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयकों एवं जिला चेयरमैनों को जन आक्रोश यात्राओं का प्रभारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि सभी प्रभारी जन आक्रोश यात्रा के सम्माननीय प्रभारी महोदय से संपर्क कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने सातों यात्राओं के अलग अलग प्रभारी नियुक्त किए जोकि जन आक्रोश यात्रा में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जन आक्रोश यात्रा की मीडिया कवरेज के लिए मीडिया के साथियों से समन्वय स्थापित कर जन आक्रोश यात्राओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.