शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले में साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा हैं।
अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से झाबुआ जिले के चिन्हित शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के प्रति वातावरण निर्माण हेतु 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक चेतना साक्षरता के अंतर्गत ग्राम देवझिरी में प्रौढ़ शिक्षा के लिए महिलाओं को साक्षरता के प्रति जागरूक किया।

शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

सुश्री हुड्डा ने पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम वित्तीय जानकारी जैसे बैंक सम्बंधित पैसे के लेन देन को अच्छे से समझ सकते हैं ताकि कोई हमें गुमराह न कर सके व हमारे धन का दुरुपयोग न कर सकें।सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा महिलाओं को स्वयं पढ़ाया गया। सभी महिलाओं को उनके नाम लिखना भी सिखाया।

शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

उनके द्वारा स्वर, व्यंजन एवं अंक की शिक्षा दी गई।
प्रौढ़ शिक्षा के पांच घटक बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल एवं सतत शिक्षा है।
साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया के मार्गदर्शन में विकास खंड झाबुआ संकुल केंद्र पिपलिया में साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ किया गया ।

By nit