इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भरसूला चौराहे के पास हुए कार और मोटरसाइकिल के भीषण एक्सीडेंट में मोटरसाइकल सवार भाई बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दो बच्चे भोपाल रैफर किये गये है। वहीं कार में सवार एक बच्चे को गुना में भर्ती किया गया है।

राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि भरसूला चौराहे के पास कार और मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हुआ इस एक्सीडेंट में राघोगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा के निवासी दोनों भाई बहनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई

जिनके नाम वीर सिंह गुर्जर 30 वर्ष और श्रीमती रमिता गुर्जर 25 वर्ष है, वहीं मृतक बहिन के दो बच्चे बालिका प्रियांशी और बालक देव को भोपाल रेफर किए गया हैं

जबकि मारुति में सवार एक बच्चे प्रियांक का गुना जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।
