शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, पिता कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा स्कूल | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, पिता कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा स्कूल | New India Timesएक तरफ जहां मप्र में मुख्यमंत्री की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया जा रहा है, भ वहीं दूसरी तरफ भिंड जिले में शिक्षक अपने ही स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं।

 जी हां हम आपको बता दें कि भिंड के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा के साथ उसी स्कूल में इंग्लिश पढ़ाने वाले शिक्षक रामेंद्र सिंह ने छेड़खानी कर दी, छेड़खानी की शिकायत जब पीड़ित छात्रा ने अपने किसान पिता से की तो आक्रोशित पिता बेहद गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर स्कूल आया और स्कूल के हेड मास्टर कक्ष के दरवाजे पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया और स्कूल में जमकर कोहराम मचाया।​शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, पिता कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा स्कूल | New India Timesघटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। पीड़ित छात्रा का पिता जब आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचा तो आरोपी शिक्षक वहां से पैर दबा कर निकल गया , हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब वह सलाखों के पीछे है। पुलिस ने छात्रा और उसके पिता की शिकायत पर शिक्षक के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करें तो इस कन्या विद्यालय में पुरुष शिक्षकों की संख्या ज्यादा है और यहां पर असामान्य गतिविधियां हर रोज शाम को लोगों को देखने को मिलती हैं। लोगों ने मांग की है कि शासन को यहां पर अधिकांश महिला शिक्षकों को पदस्थ करनी चाहिए और इस स्कूल की गतिविधियों की पूरी जांच करवा कर छात्राओं के भविष्य और छात्राओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ होने से बचाना चाहिए। आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह इससे पहले पदस्थापन स्कूलों में भी इस प्रकार की छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है लेकिन उस समय उसके  विरुद्ध कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.