पुरानी रंजिश में खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला, एक महिला सहित तीन घायल | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​पुरानी रंजिश में खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला, एक महिला सहित तीन घायल | New India Timesझांसी जिला के थाना मोठ अन्तर्गत लुधियाई गांव में तीन-चार हमलावरों ने खेत में सब्जी तोड़ रहे किसानों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें एक महिला भी शामिल है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।​
पुरानी रंजिश में खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला, एक महिला सहित तीन घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ सन्तोष कुशवाहा एवं मेहरवान कुशवाहा अपने खेत में सव्जी तोड़ रहे थे कि तभी पहले से घात लगाये हुए गांव के ही 3,4 कुशवाहा बन्धुओं ने दोनों के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया यह देख पास में ही बैठी रश्मि कुशवाहा उन्हें बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे सिर में लाठी लगने के कारण तीनों के सिर में गम्भीर चोटें आयीं।हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामवासियों ने 100 ड़ायल को फोन किया। पी आर वी 0385 ड़ायल 100 में कार्यरत चालक अनिल कुमार नायक, हेड़ कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को उठाकर मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये पहुंचाया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने तीनों घायलों को झांसी मैड़ीकल कांलेज के लिये रिफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.