सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने वालों पर ग्वालियर पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने वालों पर ग्वालियर पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही | New India Times

प्रायः देखने में आ रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व और अति उत्साही युवकों के द्वारा किसी समाज तथा धर्म विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें या विपरीत टिप्पणी की जा रही हैं और सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले वीडियो वायरल किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल को ऐसे कार्य करने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं।

ग्वालियर पुलिस उक्त प्रकार की घटनाओं को लेकर सख़्त है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। अभी हाल ही में इस प्रकार की घटना सामने आई थी जिस पर पुलिस द्वारा ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की थी। ग्वालियर पुलिस सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करेगी। ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नज़र रखे हुए है और उन्हें चिन्हित कर सख़्त कार्यवाही की जाएगी जो भी सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर सौहार्द बिगाड़ने का काम करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ग्वालियर पुलिस की अपील:- सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर जाति, संप्रदाय या वर्ग विशेष के विरूद्ध उत्तेजनात्मक, भड़काने वाले, आपत्तिजनक पोस्ट न करें। सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने पर उसे लाईक/कमेंट/शेयर न करें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ग्वालियर जिले में शांति व भाईचारे के माहौल को कायम रखने हेतु अफवाहों पर ध्यान न दें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article