मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम हुआ आयोजित, राखी पर्व के पहले 250 रुपये की राशि प्रत्येक बहनों को दी गई उपहार के रूप | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम हुआ आयोजित, राखी पर्व के पहले 250 रुपये की राशि प्रत्येक बहनों को दी गई उपहार के रूप | New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के मुख्य आतिथ्य में आजीविका भवन झाबुआ में लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम हुआ आयोजित, राखी पर्व के पहले 250 रुपये की राशि प्रत्येक बहनों को दी गई उपहार के रूप | New India Times

कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर ख़ुशी व्यक्त की गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर आज बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही राशि एक हज़ार रूपए के स्थान पर अब अक्टूबर माह से 1250 रूपये की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम हुआ आयोजित, राखी पर्व के पहले 250 रुपये की राशि प्रत्येक बहनों को दी गई उपहार के रूप | New India Times

राखी पर्व पर आज प्रत्येक बहन को उपहार के रुप में 250 रूपये दिए जा रहे हैं। 

बहनों के खाते में 10 सितंबर को योजना के एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

इसके पश्चात अक्टूबर माह से 1250 रुपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज यहाँ रक्षाबंधन के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार, महिला बाल विकास अधिकारी राधु बघेल व अन्य अधिकारी एवं लाड़ली बहने उपस्थित थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article