विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरूक, सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया गया प्रेरित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरूक, सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया गया प्रेरित | New India Times

राणापुर Cm फेलो अर्पित सर के निर्देश अनुसार जन सेवा मित्रों की टीम द्वारा सी एम राइज स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदान का महत्व बताने के साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की समझाइश दी।

जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 साल से अधिक हो गई उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए।
परिवार के सदस्य सहित आसपास रहने वाले भी 18 साल से अधिक उम्र के हैं और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उन्हें नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करें। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य खुजेमा अली ने विद्यार्थियों को मतदान के बारे में और मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही जनसेवा मित्रों की टीम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों और पंचायतों में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है।

ब्लाॅक कार्डिनेटर मुकेश वसुनिया, ललित डामोर, महेश खराड़िया, रिपुल भुरिया, हरिश सोलंकी, प्रकाश पालिया, मांगीलाल परमार, रीनू जमरा, रिंकल चौहान, दिलीप भुरिया, सचिन बामनिया, महेश भाबर, बबीता सोलंकी, राकेश भुरिया, इंदरसिंह गावड, प्रकाश पालिया, पुष्पेन्द्र सोलंकी, कमलेश मोरी आदि जनसेवा मित्र मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article