शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को भ्रष्टाचार और घोटालों
का प्रदेश बना दिया है: कमलनाथ | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को भ्रष्टाचार और घोटालों
का प्रदेश बना दिया है: कमलनाथ | New India Times

मध्यप्रदेश को शिवराजसिंह चौहान ने भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया है। जहां देखो वहां भ्रष्टाचार है। ऐसा कोई विभाग या संस्था नहीं बची जहां भ्रष्टाचार न हो, जहां घोटाला नहीं हुआ हो। शिवराजसिंह ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है, 50 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। हर जगह पैसा दो काम लो, इतना ही नहीं यदि आप भ्रष्टाचार के शिकार नहीं हैं तो गवाह है।

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को भ्रष्टाचार और घोटालों
का प्रदेश बना दिया है: कमलनाथ | New India Times

शिवराज सिंह जी आपके तो दोनों हाथ व्यस्त हैं एक भ्रष्टाचार में और दूसरा अत्याचार में। महिलाओं पर अत्याचार, किसानों पर अत्याचार और बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन है। आज का युवा कोई ठेका या कमीशन नहीं चाहता वह तो अपने हाथों में काम चाहता है। हमने अपनी सरकार में पहली किश्त में मुरैना में 46000 किसानों का कर्जा माफ किया था आगे दूसरी किश्त चालू होने वाली थी कि धोखे से सरकार गिरा दी। शिवराज जी बीते दो-तीन महीने से जहां भी जाते हैं, वहां एक नया झूठ बोलकर आते हैं। आज प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। हर वर्ग परेशान है, आज की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है, यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में रहेगा तो प्रदेश का भविष्य कैसा होगा। आने वाला चुनाव मप्र का भविष्य तय करेगा, युवाओं का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकिट देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आज मुरैना के अम्बाह में आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को भ्रष्टाचार और घोटालों
का प्रदेश बना दिया है: कमलनाथ | New India Times

श्री कमलनाथ ने मुरैना के वीर शहीदों, बलिदानियों और देश भक्तों की पावन भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि चंबल का पानी जोश देने वाला है, यह तो मैंने भी एहसास कर लिया। मुरैना की पहचान गजक से है, मुझे याद है जवानी में मुरैना आकर यहां का गजक खाता था, गजक हमें बहुत पसंद है। यह बहुत पुरानी बात है, मुरैना के तेल से पूरे देश में खाना पकाया जाता है। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुई और आपने इतनी बड़ी संख्या में यहां आकर मुझे बल और शक्ति दी।

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को भ्रष्टाचार और घोटालों
का प्रदेश बना दिया है: कमलनाथ | New India Times

श्री कमलनाथ ने कहा कि मैं जब यहां आ रहा था तो हेलीकॉप्टर से देख रहा था कितने उद्योग हैं, बड़े-बड़े नेता यहां रह रहे हैं और मुरैना जिले का क्या हाल है। खेती, मज़दूरी और कोई रोजगार का कोई दूसरा मौका नहीं है, यहां आर्थिक गतिविधि का भी कोई मौका नहीं। यहां के तेल मिल मालिकों ने मुझे आवेदन देकर कहा था कि हमारी मदद करिए, मुरैना की रेत खदानें हमारे नौजवानों को क्यों नहीं दी जा सकती हमारे नौजवान काम में लगेंगे, कांग्रेस की सरकार आएगी तो यहां पर रेत पर पहला अधिकार यहां के नौजवानों का होगा। यहां जो नौजवान आए हुए हैं उनमें कितना जोश है, यही नौजवान हमारी सबसे बड़ी चुनौती हैं इनका भविष्य सबसे बड़ी चुनौती है।

श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रू. महीने, 500 रू. में गैस सिलेण्डर, 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट पर बिजली बिल आधा, फिर से किसान कर्ज माफी और पुरानी पेंशन बहाली की जायेगी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह की घोषणा करते हैं 10 महीने में एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, मैं उनसे कहता हूं जो पद खाली पड़े हैं, पहले उनको तो भर दीजिए। शिवराज जी झूठी घोषणाएं बंद करिए। एक करोड़ नौजवान मध्य प्रदेश में बेरोजगार है यह सबसे बड़ी चुनौती है, बेरोजगारी तभी दूर होगी जब यहां उद्योग लगेगा, आप भी उसी दुकान में जाते हैं जहां आपको विश्वास हो विश्वास से निवेश आता है, मुरैना में निवेश आएगा तभी बेरोजगारी से मुकाबला कर पाएंगे। प्रदेश में निवेश नहीं आता क्योंकि यहां उद्योगपतियों को विश्वास नहीं है, कोई निवेश लगाने को तैयार नहीं है। अगर एक उद्योग लगता है तो उसके साथ-साथ कई रोजगार शुरू हो जाते है और लोगों को रोजगार मिलता है। प्रदेश चलाने के लिए एक विजन की जरूरत होती है, लेकिन शिवराज सरकार केवल टेलीविजन, प्रचार-प्रसार और दिखावे की राजनीति करती है।

श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह को आज बहने याद आने लगी, कर्मचारी याद आने लगे, 18 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, चुनाव आते देख उनकी झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लगी है, जहां भी जाते हैं झूठी घोषणा करके आते हैं। पिछली 22 हजार घोषणा है, जिनका शिवराजसिंह को कोई अता-पता नहीं है और चुनाव को देखकर पांच महीने में ही 1500 से अधिक और नई घोषणाएं कर दी। शिवराज जी और जनता को और कितना भ्रमित करेंगे। लेकिन प्रदेश की जनता ने अब शिवराज जी को विदा करने का मन बना लिया है, 4 महीने बाद अब जब कांग्रेस की सरकार आएगी हम सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमने 15 महीने की अपनी सरकार में अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया, 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, गौशालाओं का निर्माण कराया, माफिया राज को समाप्त करने की शुरूआत की, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया।

श्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी और शिवराज जी पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। मैं तो कहता हूं मोदी जी और शिवराज जी जिस स्कूल और कॉलेज में पढ़े हैं, वह कांग्रेस की देन है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हम विकास का नया इतिहास शुरू करेंगे, मुरैना जिले की पहचान को बदलेंगे। आप रक्षक हैं देश की संस्कृति, संविधान के, आपके ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी आप कैसा प्रदेश आगे आने वाली पीढ़ियां को सौंपना चाहते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर सच्चाई का साथ दीजिए, सच्चाई का साथ देंगे तो आप मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे और कांग्रेस का झंडा मुरैना और मप्र की विधानसभा में लहराएगा।

अम्बाह की सभा में डॉ. गोविंद सिंह, रामनिवास रावत, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह तोमर, अजब सिंह कुशवाहा, राकेश मावई, दिनेश गुर्जर, बालेन्दु शुक्ला, मधुराज तोमर, दीपक शर्मा, अनिल चौधरी, धर्मेर्न्द शर्मा, राजा दंडोदिया, शारदा सोलंकी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जनसैलाब उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article