मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों महिला सदस्यों को 5100 का डिमाण्ड ड्राफ्ट एवं प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश में दुग्ध विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय गौवंश की गाय के दूध में वृद्धि करने के लिए कृषकों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए नन्दबाबा पुरस्कार विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर पंजीकृत दुग्ध समिति के माध्यम से भारतीय गौवंश की गाय का वर्षभर में संस्था को समिति के सदस्य द्वारा 1500 ली0 दूध या उससे अधिक दूध आपूर्ति करती है का चयन किया जाता है। उस कृषक को 5100 रुपए का डिमाण्ड ड्राफ्ट एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में पीतल की धातु पर भारतीय गौवंश की गाय एवं बछड़े के साथ नन्दबाबा की मूर्ति पुरस्कार स्वरूप में दी गई।
उक्त के समक्ष वर्ष 2021-22 में दुग्ध संघ द्वारा विकास खण्ड कॉट की पंजीकृत दुग्ध समिति सिसोरी की सदस्या श्रीमती मनीशा देवी एवं विकासखंड तिलहर की पंजीकृत दुग्ध समिति बतलैया की सदस्या श्रीमती अनुपम गंगवार तथा विकास खण्ड सिंधौली की पंजीकृत दुग्ध समिति ढकिया हमीदनगर की सदस्या श्रीमती आरती देवी द्वारा विकास खण्ड स्तर पर सर्वाधिक दूध देने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया।
