वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी नगर स्थिति इण्डियन हेरिटेज एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा शिव भक्तों के विशाल जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं आज नागपंचमी के शुभ अवसर पर इण्डियन हेरीटेज एकेडमी विद्यालय गोला के द्वारा गोलागोकर्णनाथ में पधारे शिवभक्तों के लिये चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक और नगर पालिका परिषद सभासद मोहित कनौजिया ने गोला में आये हुए शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए जलपान कराया।
इस अवसर पर संजीव दीक्षित, महेंद्र वर्मा, अमूल्य कनौजिया, अरविंद गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, विशाल गुप्ता, कृपाशंकर मिश्रा, प्रमोद सिंह, अनिल मिश्रा, तरुण शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
