अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर की अध्यक्षता तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील इटवा में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाशंकर, उपजिलाधिकारी इटवा कर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा किया गया।

अपन जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, अस्हायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाहीं सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 21 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-06, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-07, विकास-02, पूर्ति-02, विद्युत-02 एवं अन्य 02 प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिसमें किसी भी प्रार्थना-पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। तहसील दिवस में आए सभी अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सुनिश्चित करने हेतु निर्देर्शत किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार इटवा, खण्ड विकास अधिकारी इटवा राज कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी इटवा महेन्द्र प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी खुनियांव ओम प्रकाश मिश्र,एडीओआईएसबी सुनील कुमार, पूर्ति निरीक्षक इटवा मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
