मेघनगर पब्लिक स्कूल में हुआ योग शिविर का अयोजन, योग से मिटेंगे रोग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर पब्लिक स्कूल में हुआ योग शिविर का अयोजन, योग से मिटेंगे रोग | New India Times

झाबुआ ज़िले के मेघनगर बाफना पब्लिक स्कूल परिसर में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा आयोजित योग शिविर मे पतंजलि योग पीठ से उपस्थित हुई पूज्य साध्वी देवादिति पूज्य साध्वी देववाणी एवं पूज्य साध्वी देवसौम्या ने बच्चों को योग का अभ्यास कराया एवं योग से होने वाले फायदे के बारे बताया गया।

मेघनगर पब्लिक स्कूल में हुआ योग शिविर का अयोजन, योग से मिटेंगे रोग | New India Times

कहा गया के योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद आती है, भूख और पाचन को भी बढ़ाता है।
ओर दिमाग को हमेशा शांत रखता है।

जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, जैसी कई क्रियाएं होती हैं।
इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।

योग शिविर में पूर्व एसडीएम सूरज डामोर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें ओर आगे बढ़ें आस-पास के उदाहरण देकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
ओर भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के मंत्र भी बताएं।

रोटरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा ने भी बच्चों को योग से जोड़ने के लिए बाफना पब्लिक स्कूल के प्राचार्य से अनुरोध किया ओर कहा के अगर योग शिविर लगे तो बाफना पब्लिक स्कूल के सभी बच्चे उस में भाग ले। कार्यक्रम के अंत में हरिद्वार से पधारे साध्वी दीदी का बाफना पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राकेश पाल ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

साथ ही विश्व मंगल सभा के प्रमुख अनुराधा को एवं सूरज डामोर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।
शिविर मै रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा माया शर्मा एवं कांतिलाल नीमा उपस्थित थे।

रोटरी क्लब अपना के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष भारत मिस्त्री ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.