अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली | New India Times

यूपी के जनपद शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को आनन फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया हालत नाजुक होने के कारण घायल युवक को बरेली रेफर कर दिया गया।

शुएब लगभग 15 वर्ष से अमृतसर पंजाब में रह रहा था शनिवार सुबह को अपनी पत्नी और बेटी के साथ शाहजहांपुर आया था अपने दादा के इंतकाल होने के चलते अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर मोहल्ला बाबूजाई आया था रिश्तेदारी में दावत खाकर शाम लगभग 7 बजे अपनी बेटी को कांधे पर बैठाए अपने घर वापस जा रहा था घर से कुछ दूरी पर ही अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को गोली मारकर फरार हो गए, गोली लगते ही युवक ज़मीन पर गिर गया साथ में चल रहा है परिजनों के शोर-शराबे से भीड़ इकट्ठा हो गई और घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर कर दिया गया।

गोली कांड की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.