अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश लोहार समाज कल्याण समिति के कार्यकाल में संगठन के विस्तार को लेकर एक अहम बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एडवोकेट खुर्शीद आलम उपस्थित हुए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हसीब उर रहमान द्वारा समिति का विस्तार किया गया एवं नए सदस्यों व पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप गई।

जहां वसीम भाई (बबलू) को उपाध्यक्ष एवं शाहबाज़ खान को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं मोहम्मद तारिक को कोषाध्यक्ष और मोहम्मद असलम को सहसचिव बनाया गया है। इसी तरह नईम अहमद सैफी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस के इलावा सलीम उर्फ भाई, मोहम्मद अंसार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर समाज के सलाहकार कमेटी के सदस्य अब्दुल हकीम मुन्ना भाई, अजीज अहमद, मोहम्मद रिजवान, मुजीब भाई, अब्दुल हफीज, वाजिद भाई, मोहम्मद इमरान आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
