मानसिक रूप से परेशान पत्नी पहुंची परामर्श केंद्र, एक दर्जन से अधिक पति-पत्नी के मामले केंद्र में हुए दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मानसिक रूप से परेशान पत्नी पहुंची परामर्श केंद्र, एक दर्जन से अधिक पति-पत्नी के मामले केंद्र में हुए दर्ज | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में आज मिली जानकारी के मुताबिक 14 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें से परामर्श केंद्र अपने स्तर से 2 मामलों में समझौता कराने में सफल हुआ और तीन मामलों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई जबकि अन्य मामलों को आगामी सप्ताह का समय दिया गया। एक मामला ऐसा आया जिसमें मानसिक रूप से भ्रमित पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने दिमाग में बातें बैठा रही थी, परामर्श केंद्र द्वारा बताया गया कि वह सिर्फ उसका भ्रम था। मेरे साथ ऐसा कुछ गलत हुआ है जो नहीं होना चाहिए था, पति द्वारा बताया गया कि ऐसा कोई भी काम नहीं हुआ है जिससे पत्नी की लज्जा या फिर इस के चरित्र पर बात आए। पत्नी को यही ख्याल आ रहा था कि मेरी लज्जा भ्रमित हुई है। परामर्श दाताओं द्वारा दिमाग को शांति पूर्ण करके बात को पत्नी को समझाया गया और पति के द्वारा भी पत्नी को समझाया गया जिसके बाद पत्नी का मन शांत किया गया और आगामी सप्ताह का समय दिया गया। उक्त बैठक में आहुति शर्मा और रश्मि राय द्वारा मामलों पर समझौता कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.