अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई मामूली बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। नगर निगम नालों की सफाई पर लाखों रूपये खर्च करती है लेकिन उसके बावजूद नालों की सफाई नहीं हो पाती है। मामूली बारिश से भरे हुये नाले भ्रष्टाचार की तरफ़ इशारा कर रहे हैं। भोपाल के न्यू कबाड़ खाना वार्ड क्रमांक 16,17 में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण आज मामूली बारिश से मोहल्लों एवं सड़कों पर पानी भर गया, जिस से राहगीरों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहां के रहवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस तरफ़ ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में जब पार्षद नाज़मा अंसारी से बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह फोन ही नही उठाती हैं और न कभी इस मोहल्ले में आती हैं।
इस सम्बंध जब NIT सावांददाता ने पार्षद नाज़मा अंसारी से बात की तो उन्हों ने इन सारे आरोपों को नकार दिया। उनका कहना था कि मैं अपने वार्ड में हर दो चार दिन में जाती हूँ, जिसका मेरे पास फोटो मौजूद है। जब NIT सावंददाता ने उनसे पूछा कि क्या आप उस मोहल्ले में जाती हैं तो वह कोई जवाब न दे सकीं। उनका कहना था कि अभी मैं उस मोहल्ले को दिखवाती हूँ।
