श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT;

पानी और भोजन की तलाश में जंगल के जानवर अब गांव की और आने लगे हैं। इंदौर-बैतूल हाइवे पर स्थित ग्राम पड़ियादेह के नजदीक सड़क पार कर रही एक हिरण की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला वन्यप्राणी अभीरक्षक जगदीश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और हिरण को इलाज के लिये खातेगांव अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे परंतु हिरण ने पहले ही दम तोड़ दिया।पूर्व मे भी इंदौर-बैतूल हाइवे पर कई वन्यप्राणी अज्ञात वाहनों के कारण मौत के शिकार हो चुके हैं।
