भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष 10 अगस्त को जिराती जिले के प्रवास पर, विजयवर्गीय गंगवानी और मनावर में और जिराती धामनोद में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष 10 अगस्त को जिराती जिले के प्रवास पर, विजयवर्गीय गंगवानी और मनावर में और जिराती धामनोद में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित | New India Times

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर ज़िले में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितु जिराती 10 अगस्त को ज़िले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा संयोजक, प्रभारी सहित भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की श्री कैलाश विजयवर्गीय तय कार्यक्रम अनुसार ज़िले के गंघवानी में युवा मोर्चा की बाईक रैली के साथ 11 बजे कृषि मंडी परिसर गंघवानी में तथा सेमल्दा रोड़ मनावर मिर्ची मंडी वेयर हाउस में दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जितु जिराती धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के बालाजी मंदिर धामनोद में सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit