रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर विकास खण्ड में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने बुधवार को “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत मुक्तिधाम के पास स्थित हरि उद्यान सहित अनेक जगहों पर पौधा रोपण किया।
जिसमें गुलमोहर, अशोक, बेल, पीपल, नीम आदि के पौधे लगाए गए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुकेश वसुनिया ने प्रत्येक व्यक्ति से एक घर में एक पौधा रोपित करने की अपील की। पौधा रोपण कार्यक्रम में दिलीप भुरिया, रिपुल भुरिया, हरिश सोलंकी, प्रकाश सोलंकी, प्रकाश पालिया, मांगीलाल परमार आदि जनसेवा मित्रों ने पौधारोपण किया गया है।

