विश्व आदिवासी दिवस पर हर क्षेत्र से दमुआ में जुटा सर्व आदिवासी समाज | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व आदिवासी दिवस पर हर क्षेत्र से दमुआ में जुटा सर्व आदिवासी समाज | New India Times

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके मुद्दों पर ध्यान खींचने के लिए यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज आसपास के कई ग्रामों से आदिवासी समाज का हुजूम उमड़ पड़ा। पुराना दमोह श्रद्धा स्थल पर इकट्ठा होकर बड़ी संख्या में रैली निकाली गई जिसमें डीजे की धुन में युवक-युवतियों ने चल समारोह में नृत्य-संगीत व नारों के साथ बैरियर मुख्य बाजार, इंदिरा चौक मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र उईके पार्षद सरल उईके, पार्षद नीटू गांधी ने आदिवासियों का तिलक लगाकर स्वागत किया यहां पर स्वल्पाहार भी कराया गया। तत्पश्चात थाना दमुआ में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें आदिवासी समाज के हित में कई मांगे रखी गई, इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजीव नेमा एवं एसडीओपी के अवस्थी सहित ज़िले व प्रदेश स्तर के आदिवासी पदाधिकारी एवं आदिवासी समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। यह रैली पुराना दमुआ में इकट्ठा हुए। जहां प्रबुद्ध वक्ताओं ने उद्बोधन के माध्यम से जागृत किया, आयोजन कर्ता ने भोजन की भी व्यवस्था की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.