सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
एक मजबूर बाप ने अपने 3 साल के बेटे के लिए अब इंसाफ की गुहार मानव अधिकार में लगाई है। कुछ समय पहले 3 साल का मासूम शिवा मेडिकल की गलत दवाई देने की वजह से वह बच्चा मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है।आरोप है कि शिवा मेडिकल के खिलाफ एक साधारण कारवाई की वजह से वह निकल गया क्योंकि उस का सगा संबंधी सत्ताधारी पार्टी नेताओं में से है, इसकी वजह से पुलिस ने भी उस पर एक साधारण सी कार्यवाही कर मुक्त कर दिया।
शिवा मेडिकल जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के सामने है। इस मेडिकल के और भी कई उदाहरण है कि कई मरीजों को गलत दवाइयां दे चुका है। इसका जिम्मेदार कौन हैं? इसमें कुछ तो के लाइसेंस किसी और के नाम पर और मेडिकल चला कोई और रहा है। इसे जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के छोटे-मोटे कर्मचारी मिले हुए हैं
