मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रदेश महासचिव डॉ सवाना यासमीन खान ने बताया कि आज जिला सेवादल के निर्देश अनुसार महिला सेवा दल की एक बैठक स्टेडियम ग्राउंड सेवा दल कार्यालय में बागेश्वर सरकार जी के कार्यक्रमों को लेकर जिसमें जिला उपाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि सभी महिलाएं सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं दें।
नगर महासचिव निर्मला पहाड़े जी ने बताया कि 4 तारीख को कलश यात्रा हेतु महिलाएं पीला रंग पहन कर आए 5 तारीख को हरा रंग 6 तारीख को लाल रंग और 7 तारीख को रानी या फिर पिंक कलर महिलाओं को पहनने के लिए कहें। उषा गोगरी जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में लाने का प्रयास करें।
सोनम बुनकर जी ने बताया कि महिलाएं अनुशासन का पालन करें और व्यवस्था को बनाने में मदद करें आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर शबाना यासमीन खान सीमा शुक्ला निर्मला पहाड़े रेणु तिवारी प्रीति राव नंबर संजू ने शर्मिला करिश्मा शिवानी श्यामा कंचन खुशी लक्ष्मी लीलावती सृष्टि दीपिका राना अंजली स्वेता साधना राधे-राधे आकांक्षा गुप्ता मुन्ना धुर्वे प्रशांत कर रमेश बेली शेषराव काका आदि उपस्थित थे।
