मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पेंच कन्हान के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर कन्हान क्षेत्र कि तानसी परियोजना नन्दन दाऊ नार्थ भाखरा भारत ओपन कास्ट लक्ष ओपन कास्ट मोहन ओपन कास्ट फेस -5 आदि माइनो के संचालन में वन विभाग द्वारा स्वीकृति नहीं मिलने से कन्हान क्षेत्र के कामगारों व्यापारियों निवासियों पर प्रभाव पड़ेगा पेंच क्षेत्र कि झुररे में सेन्ट्रल स्कूल या डी ए वी स्कूल खोलने एवं परासिया से शिवपुरी तक रोड निर्माण करने के मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधि मण्डल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी ने निराकरण की गुहार लगाई।
