बहराइच जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर जांच और उपचार के नाम पर गर्भवती महिलाओं के शोषण का आरोप | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​
बहराइच जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर जांच और उपचार के नाम पर गर्भवती महिलाओं के शोषण का आरोप | New India Timesबहराइच के जिला महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक जांच व उपचार के नाम पर जमकर  शोषण कर रहे हैं। ​
बहराइच जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर जांच और उपचार के नाम पर गर्भवती महिलाओं के शोषण का आरोप | New India Timesविश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला जिला अस्पताल कर्मी दलालों की मिली भगत कर मोटे कमीशन के लालच में गर्भवती महिलाओं को अच्छी चिकित्सीय व्यव्यस्था देने का दावा करके प्राइवेट नर्सिंगहोम में भेजने का खेल खेला जा रहा है।आरोप है कि इस खेल में महिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी दलालों का पूरा सहयोग करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा चला रही जननी सुरक्षा योजना यहां दम तोड़ती नजर आरही है। जानकारी के अनुसार सुबह होते ही अस्पताल के मुख्य गेट पर दलालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दलाल मरीजों को बहला फुसलाकर नर्सिंगहोम तक ले जाते हैं, जिसके बदले में दलालों व स्वास्थ्य कर्मियों को नर्सिंगहोम चालक मरीजों की गाढ़ी कमाई की मोटी रकम दलाली के रूप में देते हैं।​
बहराइच जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर जांच और उपचार के नाम पर गर्भवती महिलाओं के शोषण का आरोप | New India Timesअस्पताल में पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड समेत जांच की सारी सुविधाएं उपलब्ध होते हुये भी महिला चिकित्सक धड़ल्ले से बहार की जांच लिखती हैं। दवाओं के नाम पर भी यह मरीजों का शोषण करने से बाज नहीं आती हैं, जबकि शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए जांच, उपचार समेत निःशुल्क भोजन व नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिक्षक व अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबांट कर के जननी सुरक्षा योजना का दम घोटा जा रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?  अब जवाब देही तय भी होगी की नहीं यह देखने की बात है।

By nit