ग्राम पंचायत पालाचौरई में भ्रष्टाचार के आरोप: घटिया पुलिया निर्माण पर लीपापोती, ग्रामीणों ने की जांच की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

ग्राम पंचायत पालाचौरई में वर्तमान सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खराब गुणवत्ता और कथित भ्रष्टाचार को लेकर गांव में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

ग्राम पंचायत पालाचौरई में भ्रष्टाचार के आरोप: घटिया पुलिया निर्माण पर लीपापोती, ग्रामीणों ने की जांच की मांग | New India Times

भूतपूर्व सरपंच, भूतपूर्व जनपद सदस्य, कई वर्तमान पंच, पेसा एक्ट समिति के सदस्य तथा गांव के समाजसेवी लोगों ने इस मामले की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की जांच को लेकर अनशन भी किया था। बाद में उच्च अधिकारियों द्वारा एक माह के भीतर उचित जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद अनशन स्थगित कर दिया गया।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हुए भ्रष्टाचार में ठेकेदारी प्रथा का भी बड़ा योगदान है।

इसी बीच, दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिया के घटिया निर्माण को छुपाने के लिए लीपापोती किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में गांव के पंच राजू वर्मा ने जनपद पंचायत के सीईओ को शिकायत दी है।

राजू वर्मा के साथ गांव के भूतपूर्व सरपंच कमलेश उईके, वर्तमान पंच मेहरबान कुमरे, रघुवीर उईके, रामकली परतेती सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भी तैयार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article