रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद दमुआ के खिलाफ आज कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार राजीव नेमा को ज्ञापन सौंपा अपने ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं ने जमकर नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली तथा दमुआ नगर में साफ-सफाई और पीने पानी को विधिवत् फिल्टर ना करने से आम जनमानस के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, पानी भी समय पर नहीं दिया जा रहा है, फर्जी बिल निकाल कर भ्रष्टाचार जमकर हो रहा है, कर्मचारियों का शोषण व अपमान किया जा रहा है, कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी हुई है।

इन सभी समस्याओं को लेकर कांग्रेस वक्ताओं ने कांग्रेस के समय नगर पालिका के ऐतिहासिक कार्यों को गिनाया, दमुआ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद दमुआ की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए तो वहीं आम जनता के साथ भीड़ लेकर वह फिल्टर प्लांट पहुंचे जहां फिल्टर प्लांट में कमियां पाई गई। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में महिलाये भारी संख्या में उपस्थित रहे ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद निरापूरे, भोलू सिंह ठाकुर, करीम मासाब, छोटू पाठक, संग्राम सिंह ठाकुर, हमीद बाबू, राजेंद्र उईके, भोलू भोलू सिंह ठाकुर, नीटू गांधी, कादिर अली, बिट्टू सूर्यवंशी, पार्षद जावेद, लखन पंडोले, निसार उद्दीन राजू सोलंकी, गंगाधर बारस्कर भारी संख्या में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व आम जनमानस शामिल रहे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा।
