यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रदेश कार्यालय जयपुर भवानी सिंह लेन मार्ग के सभा कक्ष में आम आदमी पार्टी के पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों और लोकसभा अध्यक्षों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली विधायक विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने आगामी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बारे में और पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा ज़मीन पर कार्य करने संबंधित चर्चा की गई धौलपुर जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी भी इस चर्चा में मोजूद रहे और पिछले 1 महीने से धौलपुर की चारों विधानसभा बाड़ी बसेड़ी राजाखेड़ा और धौलपुर में किए गए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के जमीन पर कार्य करने संबंधी फीडबैक लिया और विस्तार पूर्वक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की धौलपुर जिले की समस्याओं से भी अवगत कराया जिसमें रोजगार लाइट सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही खराब है।
इस मीटिंग में विनय मिश्रा ने कहा कि पूरे राजस्थान में हमारा संगठन गांव गांव ढ़ाणी ढ़ाणी तक तैयार हो चुका है वार्ड कमेटी और गांव कमेटी तैयार हो रही है निरंतर पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर मेहनत करके इसे अंजाम दे रहे हैं अब आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोनों परंपरागत पार्टियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है राजस्थान की जनता दोनों परंपरागत पार्टियों से उठ चुकी है इन दोनों में कोई अंतर नहीं है दोनों ही सत्ता को पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं राजस्थान में दोनों पार्टियों के शासनकाल को बखूबी देखा है अब उसकी निगाह तीसरे विकल्प के तौर पर आ रही आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
