एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ़्तार कर लगभग एक करोड़ रुपये का अफीम किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ़्तार कर लगभग एक करोड़ रुपये का अफीम किया बरामद | New India Times

एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने झारखंड के रहने वाले कमलेश सिंह और तौफीक अंसारी को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ रुपए का अफीम बरामद किया है।

उप निरीक्षक राजाराम पाल सिंह एसओजी, उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कां0 अजय चौधरी, तौफीक हैदर, हेड कां0 ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस टीम ने कमलेश सिंह जिला लातेहार झारखंड, तौफीक अंसारी थाना बालूमाथ जिला लातेहार झारखंड को अटसलिया फ्लाईओवर के पास से गिरफ़्तार कर इनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अफीम दो मोबाइल फोन, 1980 रुपए, एक आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड आदि बरामद किया है।

सुधीर कुमार जयसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने कमल सिंह, तौफीक अंसारी को गिरफ्तार किया है ये दोनों झारखंड राज्य के रहने वाले हैं, इनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। दोनों अभियुक्तों पर अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article