फॉरेस्ट का अडंगा दूर, पेड़ों की कटाई का काम शुरू, दिवाली तक पूरा होगा NH 753 L का काम | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

फॉरेस्ट का अडंगा दूर, पेड़ों की कटाई का काम शुरू, दिवाली तक पूरा होगा NH 753 L का काम | New India Times

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से महाराष्ट्र के पहुर तक NH 753 फोरलेन को जोड़ने वाला NH 753L का महाराष्ट्र में रुका हुआ काम अब आरंभ हो चुका है। गंगामाई कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ससाने ने पोकलैंड मशीन का विधिवत पूजन कर काम का औपचारिक रूप से आरंभ किया। जलगांव जिले के जामनेर ब्लॉक में भवानी घाटी में इस प्रोजेक्ट को फॉरेस्ट भूमि के अधिग्रहण और पेड़ कटाई को लेकर अवरोध पैदा हो गया था, यह अवरोध तीन साल तक रहा उसी दौरान मुक्ताईनगर ब्लॉक के बोदवड़ शहर में अतिक्रमण की समस्या के चलते सड़क निर्माण का काम ठप था।

फॉरेस्ट का अडंगा दूर, पेड़ों की कटाई का काम शुरू, दिवाली तक पूरा होगा NH 753 L का काम | New India Times

भवानी घाटी में वन विभाग की करीब तीन हेक्टेयर जमीन इस प्रोजेक्ट में अधिग्रहित की जानी है। वन पर्यावरण मंत्रालय की ओर से यह फाइल क्लियर कर दी गई है। NIT ने मौके पर जा कर राजमार्ग विस्तार का मुआयना किया तो पता चला कि पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। निर्माण क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक भवानी घाटी में तीन किमी की कांक्रीट सड़क बनाने के लिए दिवाली तक का समय लग जाएगा। NH 753L पर आगे भुसावल बायपास रोड बन रहा है जिसका काम बेहद धीमा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी से मालूम पड़ रहा है कि बायपास में कुछ निजी जमीनों का अधिग्रहण शेष है। ज्ञात हो कि NH 753L को जोड़ने वाला NH 753 (जलगांव से औरंगाबाद फोरलेन) प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की देन है जिसे 2012 में मंजूर किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article