बुरहानपुर की लाल बाग पुलिस ने शराब कारोबारी के दफ़्तर से लाखों रूपये की नकदी लूटने वाले इनामी चौथे आरोपी को बिहार के कैमूर से किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की लाल बाग पुलिस ने शराब कारोबारी के दफ़्तर से लाखों रूपये की नकदी लूटने वाले इनामी चौथे आरोपी को बिहार के कैमूर से किया गिरफ्तार | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस ने पिछले वर्ष शराब कारोबारी के कार्यालय से करीबन 12 लाख रुपये के लूट प्रकरण में 3000 रुपए के इनामी चौथे आरोपी को कैमूर बिहार से हिरासत में लेकर लालबाग थाने लाकर गिरफ्तार किया है। दिनांक 28/11/22 को फरियादी सूरज खराडिया ने थाना लालबाग आकर गुरु गोविंद सिंह कालोनी स्थित कार्यालय से अज्ञात आरोपियों द्वारा करीबन 12 लाख रुपए की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 617/22 धारा 394, 456 भादवि का दर्ज किया गया था। बुरहानपुर एसपी श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाई गई थीं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का रूट ट्रेक करके दो आरोपियों को कैमूर बिहार और एक इनामी आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया था। लूट प्रकरण के चौथे आरोपी 3000 रूपये के इनामी गुंजन पिता भांगी सिंह यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी सरैया थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार को पुलिस टीम द्वारा बिहार से हिरासत में लेकर थाना लालबाग लाकर गिरफ्तार किया गया है जिसे आज जिला न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर एक लाख रुपए की रिकवरी की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा, उप निरी अजय सिंह चौहान, आर. नितेश, आर. नीरज का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article