उत्साह पूर्वक ईद उल अजहा का त्योहार मनाए जाने के लिए थाने में बैठकर बनाई गई रणनीति, बारिश होने पर ईदगाह के बजाए मस्जिदों में अदा की जाएगी विशेष नमाज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उत्साह पूर्वक ईद उल अजहा का त्योहार मनाए जाने के लिए थाने में बैठकर बनाई गई रणनीति, बारिश होने पर ईदगाह के बजाए मस्जिदों में अदा की जाएगी विशेष नमाज | New India Times

जुन्नारदेव थाना परिसर में आगामी 29 जून को उत्साह पूर्वक ईद उल अजहा त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया जाने के लिए थाने प्रभारी द्वारा सभी मस्जिदों के जिम्मेदारों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में उत्साह एवं उमंग के साथ त्योहार मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई साथ ही थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अपनी तैनाती देगी। इस दौरान सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
झमाझम बारिश का दौर चल रहा है, बारिश को देखते हुए ईद के दिन सुबह नमाज के दौरान बारिश होती है तो ईदगाह में ईद की नमाज़ नहीं की जाएगी। जुन्नारदेव शहर ईदगाह में ईद की विशेष नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। बारिश होने पर मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में ईदुल अजहा ईद की विशेष नमाज जुन्नारदेव जामा मस्जिद में पहली जमात सुबह 7:30 बजे, दूसरी जमात सुबह 8:30 बजे, आयशा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, मस्जिद गरीब नवाज में सुबह 8:15 बजे, दातला मदीना मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, बाड़ा अहले हदीस मस्जिद में सुबह 7:00 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article