कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नारी सम्मान योजना के फार्म भर कर मनाया जन्मदिन, कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से स्वागत कर वितरित की मिठाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नारी सम्मान योजना के फार्म भर कर मनाया जन्मदिन, कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से स्वागत कर वितरित की मिठाई | New India Times

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं कई सरपंचों ने प्रकाश रांका का फूलों के हार पहना कर स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और एक दूसरों को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ जिला अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर प्रकाश राका ने अपना जन्मदिन ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं का नारी सम्मान योजना के फॉर्म भर कर मनाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में संपूर्ण प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के हितार्थ ऐतिहासिक नारी सम्मान योजना के तहत उन्हें ₹1500 मासिक उनके खाते में प्रदान किए जाएंगे वही ₹500 में गैस सिलेंडर पुरानी पेंशन योजना बहाल 100 यूनिट बिजली 200 यूनिट बिजली पर हाफ बिल भरना होगा किसान कर्ज माफी व बेरोजगारों को रोजगार तत्काल मुहैया कराया जाएगा प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे से पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल निकली है
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में बधाई देने का ताता लगा रहा इस मौके पर संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजयी भाबर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया उपाध्यक्ष गौरव सक्सेना आशीस भूरिया जिला सचिव गोपाल शर्मा जितेंद्र शाह पार्षद विनय भाबर सायरा बानो गुड्डी वसुनिया शांता मोहनिया पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष विशाल राठौर ब्लॉक अध्यक्ष मथियास भूरिया विजय शाह सूरज भूरिया करीम शेख गोलू कुरैशी ने भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका का पुष्प हारों से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article