सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू | New India Times

राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में उस वक्त खलबली मच गई जब भवन के तीसरे मंजिले पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे भवन में रखे कई विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझाने के लिए करीब 30-40 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि 10 घंटे बीतने के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग बुझाने की कोशिशें नाकाम होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी थी।
कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह ने बताया की सतपुड़ा भवन में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। हमारी प्राथमिकता थी की कोई जनहानि नही हो और आस पास के क्षेत्रों में आग नही फैले। इसको पूरी तरह से रोक लिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे समय इस घटना की मॉनिटरिंग की और केंद्र सरकार से आर्मी की भी मदद ली गई, इसके साथ ही सभी एजेंसियों के प्रयासों से आग बुझा दी गई है।

सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू | New India Times

सतपुड़ा भवन में लगी इस आग में कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन सरकारी लिहाज से अग्निकांड से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। यह आग भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लगी है या कोई और वजह थी यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा श।
आपको बता दें कि इसी भवन में ही मध्य प्रदेश के कई सरकारी विभागों के दफ्तर मौजूद हैं। वहीं विपक्षी इसे मामले को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं।और सरकार पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में ‘भ्रष्टाचार की फाइलें जलने’ की बात कही है।
कांग्रेस इस अग्निकांड को साजिश बता रही है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुऐ कहा मध्य प्रदेश में जलने लगी सरकारी फाइलें। चुनाव से पहले लगी यह आग बताती है कि बी जे पी सरकार को अपने जाने की भनक लग गई है।भ्रष्टाचार की फाइलें जलने लगी हैं.’ दूसरी ओर सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण सुभाष यादव ने साजिश करार दे दिया है।

अरुण यादव ने सतपुड़ा भवन में आग लगने पर कहा, ‘आज प्रियंका गांधी जी ने जबलपुर में “विजय शंखनाद रैली” में घोटालों को लेकर हमला बोला तो सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई जिसमें महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई हैं।कहीं आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साज़िश तो नहीं ! यह आग मध्य प्रदेश में बदलाव के संकेत दे रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर इस पर निशाना साधा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article