भाजपा का सामूहिक भोज व विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, लोकसभा प्रभारी हुए शामिल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा का सामूहिक भोज व विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, लोकसभा प्रभारी हुए शामिल | New India Times

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जुन्नारदेव के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं का सामूहिक भोज रविवार को लोधेश्वरधाम नीमढाना में आयोजित किया गया। आयोजन में भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने अपने घर से भोजन लाया जिसे बाद में एक दूसरे के साथ मिल बांटकर खाया। इस दौरान जिले के लोकसभा के प्रभारी अशोक यादव भी पहुंचे और उन्होंने ने भी नेताओ के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन के बाद मंडलवार कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण किया और वर्तमान में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की व आगामी कार्यक्रमों के विषय में चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, मनोज भौरे, सुनील मर्सकोले, जनपद अध्यक्ष, भाजपा नेता आशीष ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे, मंडल महामंत्री सोनू चौहान, भगलाल यदुवंशी, शिवकुमार राय, हरिशंकर उइके, बालक दास चौहान, प्रवीण टिल्लू खुंगर, छुट्टन मर्सकोले व दमुआ- जुन्नारदेव नपा के सभी पार्षदगण सहित वरिष्ठ नेता और जिले और मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article